बहुलावन (बाटी) स्थित श्रीव्यास तपोवन में नवनिर्मित श्रीहनुमान मन्दिर का चतुर्दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 30 मार्च से

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष 94161 91877

बाटी (मथुरा) :बहुलावन (बाटी) स्थित श्रीव्यास तपोवन (श्रीराम गौ सेवा कुंज) में श्रीराम मित्र मंडल (रजि.) के द्वारा नवनिर्मित श्रीहनुमान मन्दिर में चतुर्दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ठाकुरश्री कौशल किशोर राम मंदिर के महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी की अध्यक्षता व विभिन्न संतों-विद्वानों के पावन सानिध्य में 30 मार्च से 02 अप्रैल 2026 पर्यंत आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि ठाकुरश्री कौशल किशोर महाराज की कृपा एवं साकेतवासी गंगा दास महाराज (पुरी) के आशीर्वाद से आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ 30 मार्च को प्रातः 09 बजे से वेदी पूजन अधिवास व अखंड रामायण पाठ के साथ होगा। 31 मार्च को प्रातः 09 बजे से सायं 07 बजे तक आचार्य डॉ. कुँज किशोर महाराज (गोपाल मन्दिर, मथुरा) के द्वारा वैदिक अधिवास, अखण्ड रामायण पाठ का समापन व सामूहिक सुन्दर काण्ड पाठ आदि के आयोजन होंगे।
01 अप्रैल को सायं 04 बजे से गाजे-बाजे के मध्य भव्य कलश- शोभायात्रा निकाली जाएगी।तत्पश्चात सायं 06 बजे से सरस भजन संध्या का आयोजन होगा।जिसमें श्रीराम लीला के व्यास एवं भजन गायकों द्वारा श्रीहनुमानजी की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 02 अप्रैल को प्रातः 07 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य न्यास प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा।तत्पश्चात 12 बजे से श्रीहनुमानजी महाराज की प्रथम आरती के दिव्य दर्शन होंगे।इसके अलावा 12:30 बजे से महंत सेवा समिति के द्वारा मानस चंचरीक आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी को महंताई की चादर ओढ़ाई जाएगी।तदोपरांत मध्यान्ह 01 बजे से सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
महोत्सव की संयोजक श्रीमती कुंजलता चतुर्वेदी एवं आचार्य लवदेव चतुर्वेदी ने सभी से इस महोत्सव में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ शतचंडी महायज्ञ में संत समाज और श्रद्धालुओं ने डाली पूर्णाहुति

Sat Mar 28 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 आश्रम में हर मास के जेठे रविवार को होता है कन्याओं का पूजन।आश्रम जरूरतमंद कन्याओं की हर संभव सहायता भी करता है। पिहोवा, 27 मार्च : श्री गोविंदानंद आश्रम शिवपुरी रोड पिहोवा में नवरात्र दुर्गापूजा […]

You May Like

advertisement