ठाकुर महासभा के विधानसभा प्रभारी बने सुधीर सोलंकी, भुता ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर सिंह को मिली बधाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : फरीदपुर , ठाकुर महासभा के बरेली मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह तोमर ने ग्राम सिसैया मगनपुर निवासी सुधीर सोलंकी को फरीदपुर विधानसभा का प्रभारी एवं भुता ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर सिंह को नियुक्त किया है। मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह तोमर ने विधानसभा प्रभारी एवं भुता ब्लॉक अध्यक्ष को एक माह का समय देते हुए कहा कि ठाकुर महासभा की इकाई का गठन करते हुए संगठन को मजबूत कर कार्यकारिणी बनाकर अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट दें। सुधीर सोलंकी के विधानसभा प्रभारी एवं अंकुर सिंह के भुता ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर संरक्षक जगतपाल सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, तहसील उपाध्यक्ष आकाश सिंह, नगर अध्यक्ष नरेश पाल सिंह तोमर, फरीदपुर ब्लॉक अध्यक्ष ओमेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनुराग तोमर, नगर महामंत्री अनिल सोलंकी, नगर उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, शिवराम सिंह, प्रचार मंत्री संजय सिंह, दुजेंद्र पाल सिंह भदौरिया, दीपक सोलंकी, निखिल सोलंकी, अजीत प्रताप चौहान, राजीव सोलंकी, संजीव सोलंकी, अभिषेक सिंह, चंद्रदेव तोमर, अवनीश प्रताप सिंह सहित नगर व देहात क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी।