उतराखंड: हर घर तिरंगा अभियान पर कांग्रेस ने RSS और भाजपा से पूछे दो सवाल,

देहरादून: भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने आरएसएस से दो सवाल पूछे हैं। गुरुवार को राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आजादी के बाद से तिरंगे का बहिष्कार करते आ रहे आरएसएस का हृदय परिवर्तन आश्चर्यजनक है। आरएसएस बताए कि वो अपने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भला तिरंगा क्यों नहीं लगाता?

दूसरा, भाजपा और आरएसएस देशभर के 100 करोड़ घरों पर तिरंगा लगाने की बात कर करते हैं। 130 करोड़ लोगो के देश में ये बाकी 30 करोड़ लोग कौन है, जिनकी अनदेखी की जा रही है? दिल्ली में नेशनल हेराल्ड पर ईडी के छापों और कांग्रेस को शुक्रवार के आंदोलन से रोकने पर भी माहरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

कहा कि केंद्र के रवैए से साफ जाहिर हो रहा है कि देश में अघोषित आपातकाल लागू हो चुका है। जो भी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है उसी का उत्पीड़न शुरू कर दिया जाता है। केंद्र और राज्य सरकार भले कितना रोकने की कोशिश करे लेकिन कांग्रेस राजभवन का घिराव अवश्य करेगी। यहां भी पुलिस प्रशासन दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव में आने वाले नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत जोशी, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

9 अगस्त को कन्नौज की तिर्वा तहसील के झउआ गांव में तिरंगा अभियान का शुभारम्भ करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

Thu Aug 4 , 2022
*9 अगस्त को कन्नौज की तिर्वा तहसील के झउआ गांव में तिरंगा अभियान का शुभारम्भ करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री कन्नौज । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्रांति दिवस 09 अगस्त को कन्नौज की तिर्वा तहसील के झउआ गांव में तिरंगा अभियान का शुभारम्भ करेंगे […]

You May Like

advertisement