उत्तराखंड: हार के तलाशने लगी कांग्रेस, चौहान

वी वी न्यूज

देहरादून। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस बागेश्वर उप चुनाव मे अपनी निश्चित हार को भांपकर अब बहाने तलाशने मे जुट गयी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस किसी भी आम चुनाव या उप चुनाव से पहले यह रटा रटाया फॉर्मूला याद रखती है कि सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है और कई बार जीत हासिल होने पर वह लोकतंत्र की जीत बताते हुए नही थकती। तब वह मशीनरी के दुरूपयोग को भूल जाती है और हार मिलने पर दोषारोपण शुरू कर देती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने 18 साल से बागेश्वर मे विकास किया है और जनता अपने लोकप्रिय नेता स्व. चंदन राम दास के निधन से दुखी है। वह उनकी पत्नी की जीत सुनिश्चित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देना चाहती है।
चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास परक योजनाओं पर जनता मुहर लगाना चाहती है और इसे भांपकर कांग्रेस बौखला गयी है। उन्होंने कहा कि इस बार बागेश्वर मे जीत का एक नया कीर्तिमान बनने जा रहा है और यही कारण है कि कांग्रेसी लगातार भाजपा का दामन थाम रहे है। जनता विकास चाहती है और पहले ही कांग्रेस को नकारती रही जनता इस बार फिर उसे कड़ा सबक सिखायेगी। आरोप प्रत्यारोप के बजाय कांग्रेस को जमीनी हकीकत को समझने की जरूरत है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: हरक सिंह रावत के ठिकानों पर विजिलेस के छापे,

Wed Aug 30 , 2023
वी वी न्यूज उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह के बेटे तुषार के कालेज और पेट्रोल पंप पर आज विजिलेंस ने छापेमारी की और पूछताछ की।दरअसल मामला उस वक्त है जब हरक सिंह रावत बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और उनके पास वन […]

You May Like

Breaking News

advertisement