कांग्रेस भवन में मनाया गया कांग्रेस स्थापना दिवस

देश के विकास में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा : मेवा सिंह।

कुरुक्षेत्र (अमित) 28 दिसंबर : जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।पार्टी का झंडा फहराकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी ने एकजुट होकर लोकतंत्र, संविधान ओर देश की एकता के लिए संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि देश के विकास में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसकी बदौलत देश में सुई से लेकर जहाज बन रहे है और हम सभी को कांग्रेस का कार्यकर्ता होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई। आज भी कांग्रेस आम जनता की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर ओर युवा की लड़ाई लड़ी है हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि जनता के हक के लिए राजनीति के करते है। उन्होंने कहा कि देश आज महंगाई, बेरोजगारी, किसान संकट और युवाओं के भविष्य जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रहा हेयर कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आम जनता की आवाज बनकर सड़कों से संसद तक संघर्ष कर रही है। इस अवसर पर शाहाबाद विधायक रामकरण काला एवं युवा नेता हिमांशु अरोड़ा ने भी अपना संबोधित किया। कांग्रेस भवन में स्थापना दिवस मनाते हुए जिला अध्यक्ष मेवा सिंह एवं कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्म, सत्य और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने वारा सर्ववंश : नायब सिंह सैनी

Sun Dec 28 , 2025
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव शरीफगढ़ और प्रतापगढ़ में काफिला रुकवाकर चखा गुरु का लंगर, साहिबजादों को किया नमन, संगत से की बातचीत, नन्हें-नन्हें बच्चों को दिया प्यार। शाहबाद/पिपली (प्रमोद कौशिक)28 दिसंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्म, सत्य और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement