शंकराचार्य प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन एवं ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज कांग्रेस पार्टी के जिला एवं महानगर पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह पार्क (कचहरी परिसर) पर एकत्र हुए। वहां से शांतिपूर्ण प्रदर्शन मार्च करते हुए जिला कलेक्टरेट मुख्यालय पहुंचे, जहां सरकार के विरोध में नारे लगाए गए और शंकराचार्य प्रकरण में निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े प्रकरण ने पूरे देश की आस्था को विचलित किया है। जिस प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की भूमिका इस मामले में दिखाई दे रही है, उससे यह संदेह गहरा होता जा रहा है कि कहीं न कहीं राजनीतिक पूर्वाग्रह या सुनियोजित दबाव कार्य कर रहा है। तथा इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सनातन परंपरा और साधु-संतों की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई आरोप है तो उसकी जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायिक निगरानी में होनी चाहिए , इसमें राजनीतिक प्रतिशोध की भावना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत पर मिथ्या यौन शोषण का मामला सनातन का अपमान है। यह केवल एक संत का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सम्मान का प्रश्न है। उन्होंने चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि यदि प्रदेश सरकार सत्य को दबाने या राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का प्रयास करेगी तो कांग्रेस सड़क से सदन तक मजबूती से आवाज उठाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व की नीतियों और निर्णयों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को आघात पहुंचा है, जिससे देशवासियों में गहरी निराशा है।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी कर रही है और पारदर्शिता से बचने का प्रयास कर रही है। इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार निष्पक्ष जांच से पीछे हटती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि उसके इरादे साफ नहीं हैं और जनता ऐसे रवैये को कभी स्वीकार नहीं करेगी।प्रवक्ता ने कड़े शब्दों में कहा कि सरकार यह भ्रम पालना छोड़ दे कि सत्ता के दबाव से संत समाज को झुकाया जा सकता है। जगतगुरु शंकराचार्य करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक हैं, और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क से सदन तक निर्णायक संघर्ष करेगी और जनता लोकतंत्र के माध्यम से करारा जवाब देगी।
पूर्व पार्षद महेश पंडित ने कहा कि शंकराचार्य विवाद में भाजपा नेताओं का मौन, उनकी सनातन विरोधी नीति का सबसे स्पष्ट उदाहरण बन गया है, हमारी पूरी पार्टी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक सद्भाव के सम्मान के साथ खड़ी है। तथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग को नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष रखा। कार्यक्रम में…मुख्यरूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, मनोज शर्मा, पंकज उपाध्याय,अमन सक्सेना, विनोद कुमार,तीरथ मधुकर, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, मोबीन अंसारी एड., उल्फत सिंह कठेरिया, रमेश चंद श्रीवास्तव, आशीष रुस्तम, सुरेश दिवाकर, अमजद मामू, नजमी जोया खान, इमरान रजा, अनुज कुमार,आबिद अंसारी, रामपाल माली, साहिब सिंह, बंटी सिंह, प्रेम सिंह चौधरी,नवी हसन, धर्म सिंह, अल्ताब हुसैन एवं मुजमिल हुसैन आदि मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार शर्मा नियुक्ति थाना बारादरी के विरुद्ध गम्भीर आरोप संज्ञान में आने पर की गई निलम्बन की कार्यवाही

Thu Feb 26 , 2026
पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता बरेली : गत दिवस 24.02.26 की रात्रि अक्षय कुमार पुत्र देवकी नन्दन कश्यप नि0 फतेहगंज पश्चिमी, बरेली द्वारा थाना बारादरी के गेट पर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बरेली को तत्काल […]

You May Like

advertisement