अमृतवेला सोसाइटी द्वारा हनुमानजी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन किया

अमृतवेला सोसाइटी द्वारा भूमिका नरूला का जन्मदिन बहुत ही सादगी से मनाया गया

(पंजाब)फिरोजपुर 27 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में अमृतवेला सदस्यों ने श्री हनुमानजी चालीसा का पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया जिसमे भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। जगदीश मक्कड़, हरि ओम शर्मा, राजिंदर राजू और मनोज मनचंदा ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। इस अवसर पर भूमिका नरूला का जन्मदिन अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा बहुत ही सादगी से मनाया गया। हरि ओम शर्मा ने जन्मदिन का बधाई गीत गाकर भूमिका नरूला को आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर जगदीश मक्कड़ ने कहा कि कलियुग में हनुमानजी की आराधना बहुत जल्दी फल देती है। जिस पर बजरंग बली की कृपा हो जाती है, वह इस पूरे ब्रह्माण्ड का स्वामी बन सकता है। आवश्यकता है तो केवल सच्चे मन से उनकी शरण में जाने की। हनुमानजी की नित्य आराधना करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी निराश नहीं होता। इसलिए हम सभी को हर मंगलवार मंदिर आना चाहिए और हनुमानजी पाठ एवं संकीर्तन में भाग लेना चाहिए इस अवसर पर सचिन नारंग, निर्मलजीत अरोड़ा, संजीव नरूला, संजीव हांडा, प्रवेश कुमार, राजू ओबेरॉय, हरीश बेरी, अजय ग्रोवर, पूजा हांडा, सुनीता कटारिया, कल्पना भारद्वाज और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्री परशुराम मंदिर नमक मंडी फिरोजपुर शहर में श्री हनुमान जी चालीसा का पाठ एवं सत्संग निरंतरण जारी है-नरेश शर्मा

Wed Aug 27 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 27 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement