समाज के उत्थान के लिए समाजसेवी संस्थाओं का योगदान जरुरी : सुधा

समाज के उत्थान के लिए समाजसेवी संस्थाओं का योगदान जरुरी : सुधा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
संवाददाता थानेसर – धर्मचंद वर्मा।

कुरुक्षेत्र 9 अक्टूबर : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए समाजसेवी संस्थाओं का योगदान बहुत जरूरी है। इन संस्थाओं को हमेशा समाज सेवा के कार्यो के लिए आगे आना चाहिए। इस जिले में समाज सेवी संस्थाओं ने विकास के मामलों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए इस क्षेत्र की समाज सेवी संस्थाओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विधायक सुभाष सुधा रविवार को श्री मैढ क्षत्रिय सुनार सभा एवं धर्मशाला की तरफ से शरद पूर्णिमा जयंती दिवस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने राजा अजमीढ़ महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत विधायक सुभाष सुधा ने लक्ष्मण कॉलोनी के चौंक का नाम राजा अजमीढ़ महाराज के नाम रखने का शुभ मुहूर्त किया। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर में सडक़ों, मुख्य चौंकों व अन्य स्थानों का विकसित करने व इन स्थानों का सौंदर्यकरण करने में समाज सेवी संस्थाएं उल्लेखनीय योगदान दे रही है। इन संस्थाओं के जरिए शहर की मुख्य सडक़ों व चौंकों का सौंदर्यकरण कर शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाया जा रहा है। लक्ष्मण कॉलोनी चौंक के सौदर्यीकरण का कार्य श्री मैढ क्षत्रिय सुनार सभा एवं धर्मशाला की तरफ से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की सुंदरता और और विकास में सामाजिक संस्थाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही है। श्री मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा एवं धर्मशाला भी निरंतर शहर के विकास और सुंदरता को बढ़ाने में अपना योगदान देती रही है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र का सौंदर्यीकरण और विकसित करने के लिए भी समय-समय पर अनेक समाज सेवी संस्थाओं द्वारा सराहनीय कार्य किए गए है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्याम लाल जांगड़ा, रामराज कौशिक, धर्मचंद वर्मा प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य , विश्वकांत शर्मा, विक्रम शर्मा, प्रजापत धर्मशाला के प्रधान प्रेम चंद, सभा के प्रधान राम कुमार वर्मा, उप-प्रधान सुरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, सचिव रामकुमार वर्मा, सह सचिव ज्ञान चंद वर्मा, प्रबंधक रामकुमार वर्मा, मुख्य सलाहकार महावीर वर्मा, जगतार वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sun Oct 9 , 2022
थाना- रौनापारवांछित एक अभियुक्त गिरफ्तारपूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 17.9.22 को बावत ग्राम आराजी नौबरार करखिया किता -1 निविहवा के चौकीदार संजय कुमार S/O फौजदार द्वारा दी गयी सूचना कि ग्राम आराजी नौबरार करखिया किता -1 निविहवा (कोटे का पुरा) मे रामबदन यादव की लड़की उम्र करीब 22 […]

You May Like

Breaking News

advertisement