देहरादून: भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम के विवादित बोल, मंदिरों में लड़किया छड़ने जाते है कांग्रेसी, कांग्रेस का पलटवार,

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेसियों को लेकर विवादित बयान दिया है। पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का प्रयोग कांग्रेसी चाहते हैं, उससे हमें कोई दुख नहीं है, पर दुख उनकी विचारधारा से है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान को लेकर तीखा पलटवार किया।

कांग्रेस सनातन धर्म का विरोध करती है व उसके कार्यकर्ता मंदिरों में लड़की छेड़ने जाते हैं। बकौल गौतम-कांग्रेस तो यहां तक कहती है कि भगवान राम थे ही नहीं। अब वे उसी परिपाटी का अध्यक्ष ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, जो कहते हैं कि सनातन धर्म आ जाएगा तो देश के अंदर हाहाकार मच जाएगा।  हिन्दुत्व बढ़ जाएगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के सवाल पर गौतम ने इशारों में कहा कि बेटे पर नाकाम हो चुके हैं इसलिए अब प्रयोग करने की कोशिश कर रहे है। हालांकि पहले एक प्रयोग सीताराम केसरी जी के रूप में हुआ था। बाद में उनकी क्या दुर्गति हुई, यह सब जानते हैं। केसरी जी के निधन के बाद उनके शव को कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में नहीं आने दिया। गौतम बोले-कांग्रेस हाईकमान कह रहा है कि अब 22 वर्ष बाद हो रहे चुनाव से खुशी हो रही है, यदि ऐसा ही है तो बीच की अवधि में चुनाव क्यों नही कराया गया?

गौतम ने कहा कि राज्य में बड़े घटनाक्रमों पर बड़ेकदम उठाने के लिए वे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं। अंकिता हत्याकांड दुखदायी था। एक बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था,पर सरकार ने बिना देरी किए एसआईटी बनाई और लगातार कार्रवाई की। भर्ती घोटाले में भी सख्त एक्शन लिया। दोषियों, अपराधियों व आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है।

हालांकि हरीश रावत जी से पूछेंगे तो उनका अलग दुख होगा। पहले जो होता रहा है,उस पर धामी सरकार ने रोक लगाई है। गौतम ने कहा कि हमारी सरकार ने पूरी तरह पारदर्शिता बरती है। उन्होंने केदारनाथ हेलीकाप्टर हादसे पर दुख भी जताया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी मौजूद रहे।

महिला उत्पीड़न के पीछे संघ और भाजपा के नेता : गरिमा

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान को लेकर तीखा पलटवार किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि आज देश के अंदर जितने कुकर्म और कुकृत्य हो रहे हैं किसी ना किसी रूप से परोक्ष या अपरोक्ष रूप से भाजपा व आरएसएस के लोगों की संलिप्तता पाई जा रही है। अपने दल के लोगों के बारे में बोलने के बजाय दुष्यंत गौतम ने जिस तरह से यहां की मातृशक्ति का अपमान किया है। और देश की मातृशक्ति का अपमान किया है। और उनको यहां से हटाया जाना चाहिए साथी दुष्यंत गौतम को अपने इस बयान के लिए माफी मांगने चाहिए।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे,

Wed Oct 19 , 2022
देहरादून: मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। 9,800 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने वोट दिया था। इनमें से 7,897 वोट खरगे के पक्ष में पड़े। वहीं, उनके विरोधी शशि थरूर को एक हजार से ज्यादा वोटों से ही संतोष करना पड़ा। 416 वोट खारिज कर दिए […]

You May Like

advertisement