एक बार फिर कोरोना डरा रहा है, दून में तीन नए मामले आए सामने, अब तक 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

एक बार फिर कोरोना डरा रहा है, दून में तीन नए मामले आए सामने, अब तक 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव,
सागर मलिक

कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। देहरादून शहर से 44 और 32 मामले बाहर के हैं। डेंगू के 68 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि आठ मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

देहरादून में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज एक निजी लैब, दूसरा एम्स ऋषिकेश और तीसरा मरीज मैक्स अस्पताल में सामने आया है। अभी तक 139 लोगों की जांच हुई, इनमें से 16 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा डेंगू के भी दो नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 65 डेंगू संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई। इनमें से दो मरीज पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक मरीज एसएमआई अस्पताल तो दूसरा ग्राफिक एरा में भर्ती है। अब तक कुल 76 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं, जिसमें से देहरादून शहर से 44 और 32 मामले बाहर के हैं। डेंगू के 68 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि आठ मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

बारिश से मच्छरों के लिए अनुकूल हुआ मौसम

समय से पहले शुरू हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन इसके साथ ही बारिश से डेंगू-मलेरिया बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह पानी भरा है, जहां लार्वा पनपने का खतरा है। ये नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 17398 घरों में सर्वे कराया और 54 घरों में 63 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला। देहरादून में सर्वे में अभी तक 1655 घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका।

इस बार बारिश समय से पहले ही शुरू हो गई है, जिसके चलते यह मौसम डेंगू-मलेरिया के मच्छर के लिए अनुकूल हो गया है। ऐसे में सर्वे कर रहे टीमों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. सीएस रावत, डीएसओ

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून क्राइम: भाऊ वाला में सनसनीखेज वारदात, बहाने से बुलाकर युवक को गोली मारकर हत्या की

Wed Jun 4 , 2025
देहरादून क्राइम: भाऊ वाला में सनसनीखेज वारदात, बहाने से बुलाकर युवक को गोली मारकर हत्या की,सागर मलिक भाऊवाला में बदमाशों ने युवक को बहाने से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। एक युवती के कारण रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। राजधानी के भाऊवाला क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज […]

You May Like

Breaking News

advertisement