अयोध्या: श्रावण तीज पर्व से मंदिरों में झूल रहे युगल सरकार, महंत राजीव लोचन शरण

अयोध्या:——-
श्रावण तीज पर्व से मंदिरों में झूल रहे युगल सरकार, महंत राजीव लोचन शरण l
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
यूपी की राम नगरी अयोध्या में श्रावण तीज पर्व से सभी मंदिरों में युगल सरकार झूला झूल रहे है।महंत राजीव लोचन शरण ने बताया शहर में झूलनोत्सव का वैभव शिखर पर है। भगवान को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। झूलनोत्सव का अंत रक्षाबंधन की पूर्णिमा से हो जाएगा। अयोध्या: भगवान श्री राम माता जानकी द्वारा सावन मास में की गई आनंद विहार की लीलाओं को आधार मानकर राम नगरी के हजारों मंदिरों में श्रावण तीज पर्व से आरंभ होकर सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन तक चलने वाले झूलनोत्सव का वैभव शिखर पर है। जेसे सद्गुरु बधाई भवन, कनक भवन,जानकी महल, रंग महल, राम जन्मभूमि, सिद्ध पीठ आचारी मन्दिर, जेसे हजारों मंदिरों में भगवान झूले पर विराजमान है, और भक्त उन्हें अपलक निहार कर संस्कृतिक आयोजन में मस्त हैं। अगाध भक्ति भगवान को समर्पित करने का यह आयोजन देर रात तक चल रहा है। जिसे देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु आकर डेरा डाले हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालगंज आजमगढ श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किया अर्पित

Thu Aug 11 , 2022
लालगंज आजमगढ श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष रजनी कांत त्रिपाठी […]

You May Like

advertisement