Uncategorized

नहरों में पानी के अभाव में फसलें बर्बाद हो रही है किसान काफी परेशान-राजनेत यादव

Oplus_131072


जय किसान आन्दोलन आजमगढ़
    सरायमीर  जय किसान आन्दोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव द्वारा जय किसान आन्दोलन के पदाधिकारियों के साथ आजमगढ़ की प्रमुख नहरों पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया  जिले भर के किसानों  ने बताया कि नहरों में पानी के अभाव में फसलें बर्बाद हो रही है किसान काफी परेशान हैं पानी आने का कोई टाईम टेबल नहीं  पूर्वांचल के शारदा सहायक खंड 32 आजमगढ राजवाहा, फूलपुर राजवाहा, सोफीपुर राजवाहा, ठेकमा बरदह राजवाहा, तहबरपुर राजवाहा सब के सूखे हैं किसानों को बर्बाद कर देना चाहता है   नहर विभाग लोगों ने बताया कि शारदा सहायक खंड 32 आजमगढ़ राजवाहा की हालत तो बंद से बद्तर हो गई है फरवरी में मात्र 3 दिन पानी छोड़ा गया  था यही हालत सभी नहरों की है राजनेत यादव ने कहा कि इस समय गेंहू की बालियां निकल रही है पानी की सख्त आवश्यकता है पानी के अभाव में फसलें सूख रही है काफी नुकसान हो चुका है इस समय अविलंब पानी नहीं मिला तो जो थोड़ी बहुत फसलें बची है सब सूख जायेंगी राजनेत यादव ने कहा कि किसानो ने बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री  पोर्टल पर या अधिकारियों को ज्ञापन देने पर विभाग के लोग भ्रामक रिपोर्ट पेश कर देते हैं सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होती जो शर्म की बात है समय से पर्याप्त पानी न देने व नहर सफाई में धांधली के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय फसलों के नुकसान के लिए सूखाग्रस्त घोषित करके किसानों को मुआवजा दिया जाए राजनेत यादव ने कहा कि जहां एक तरफ सरकार के लोग बंसी बजा रहे हैं विपक्ष भी एकदम शांत है जवाबदेही लेने के लिए कोई तैयार नहीं  मांग की गई कि नहरों का पानी संचालन ठीक किया जाय सफाई में धांधली करने व पानी का संचालन न कर पाने के दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय हमारी मांगे पूरी नहीं किया गया तो हम लोग मुखर होकर सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी नहरों की जांच के समय आशीष पटेल जिला युवा अध्यक्ष आजमगढ़, राजकुमार गौड़, रामबचन यादव, साहबलाल यादव, अरुण चौहान आदि लोग भी मौजूद थे।      जारी कर्ता आशीष पटेल
     युवा जिलाध्यक्ष जय किसान  
      आन्दोलन आजमगढ़ मो न9936131816

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel