थानेसर के विकास पर खर्च किया जा चुका है करोड़ों का बजट : सुधा

थानेसर के विकास पर खर्च किया जा चुका है करोड़ों का बजट : सुधा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विधायक सुभाष सुधा ने उत्तराखंड भ्रातृ मंडल के धर्मशाला भवन का किया उद्घाटन।
संस्था को 11 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा।

कुरुक्षेत्र 2 अक्टूबर : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ थानेसर शहर में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए बजट खर्च किया गया है और विकास का यह कारवां निरंतर चलता रहेगा। शहर में विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और थानेसर शहर को सबसे सुंदर और स्वच्छ शहर बनाया जाएगा।
विधायक सुभाष सुधा रविवार को उत्तराखंड भ्रातृ मंडल द्वारा आयोजित एक धर्मशाला भवन उदघाटन समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने उत्तराखंड भ्रातृ मंडल की धर्मशाला का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने उत्तराखंड भ्रातृ मंडल को 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य करवाएं जा रहा है। इस जिले में राज्य सरकार का मुख्य फोकस सभी को जरुरत की तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, इसलिए लगातार विकास कार्य करवाएं जा रहे है। गांवों के साथ-साथ समाज का विकास करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी सोच को पूरा करने के लिए सरकार प्रत्येक बिरादरी व समाज को धर्मशाला, सार्वजनिक सामुदायिक भवन एवं चौपाल निर्माण में आर्थिक अनुदान सहायता राशि उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद अब धीरे-धीरे विकास का पहिया रफ्तार पकड़ रहा है और स्थिति फिर से सामान्य हो रही है। इस नगरी को इस मुकाम पर लेकर जाने के लिए थानेसर की अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सरकार का सहयोग करके कुरुक्षेत्र को एक नया मुकाम देने काम किया गया है। इस शहर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा हर आपदा व जरुरत के समय हर संभव मदद की है। इस मौके पर देवीदयाल शर्मा, उत्तराखंड भ्रातृ मंडल के प्रधान भूपेंद्र, महासचिव रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश रावत, चेयरमैन चंद्रप्रकाश, सरंक्षक भगवती प्रसाद, मदन लाल अरोड़ा, यशपाल नारंग, राममेहर शास्त्री, नरेंद्र शर्मा, प्रेम आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर के सिधारी गांव मे निवर्तमान हिंदू युवा वाहिनी जिला संगठन मंत्री ने 2 अक्टूबर के उपलक्ष में केक काटकर मनाई गांधी जयंती

Sun Oct 2 , 2022
मेहनगर के सिधारी गांव मे निवर्तमान हिंदू युवा वाहिनी जिला संगठन मंत्री ने 2 अक्टूबर के उपलक्ष में केक काटकर मनाई गांधी जयंती डेस्क वैशवारा न्यूज़ मेहनगर तहसील रिपोर्टर जय शर्मा मेंहनगर तहसील के सिधारी गांव के युवाओं ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती तथा लालबहादुर शास्त्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement