डलमऊ कटघर मार्ग बदहाल ग्रामीण परेशान रूट डाइवर्जन के बाद भी निकल रहे हैं ओवरलोड ट्रैक

रायबरेली
रिपोर्ट विपिन राजपूत

डलमऊ कटघर मार्ग बदहाल ग्रामीण परेशान रूट डाइवर्जन के बाद भी निकल रहे हैं ओवरलोड ट्रैक


रायबरेली जनपद डलमऊ कटघर को जाने वाली सड़क इतनी बदहाल हो गई कि ग्रामीणों का जीना भी दुश्वार हो गया।आपको बताते चलें बीते वर्ष पहले ये रोड जिस तरह से बनवाई गई थी कि उस रोड से आवागमन पूरी तरीके से सुचारू रूप से चल रहा था लेकिन ओवरलोड ट्रक और डंपर की वजह से रोड आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। लेकिन उसके बावजूद भी दिन और रात बराबर ओवरलोड ट्रक इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं,हालांकि समस्त ग्राम वासियों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से की थी जहां उनकी शिकायत के बाद इस रूट मार्ग पर डायवर्सन कर दिया गया था ताकि कोई भी भारी वाहन इस रूट से होकर नहीं जाएंगे, जो भी भारी वाहन जाएंगे वह डलमऊ मार्ग से लालगंज मार्ग होते हुए जाएंगे।लेकिन उसके बावजूद भी रात के अंधेरे में ओवरलोड डंपर फर्राटा भरते हुए इसी रोड से निकल रहे हैं। जहा आज समस्त ग्राम वासियों ने प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन से मांग की है कि जिस तरह से इस रूट से ओवरलोड ट्रक निकल रहे हैं उन पर अंकुश लगाया जाए। बल्कि पुलिस विभाग की तरफ से इस रूट पर डायवर्सन भी कर दिया गया है। लेकिन उसके बावजूद भी ट्रक चालक अपनी मनमानी कर रहे हैं और ग्रामीणों का जीना भी दुश्वार हो रहा है।धूल घरों में जा रही है लोग बीमार पड़ रहे हैं।खाना पानी लोगों के लिए हराम है। फिलहाल अब देखना है खबर प्रकाशित होने के बाद क्या इस रूट पर अंकुश लग पाएगा या फिर यूं ही ओवरलोड ट्रक रात के अंधेरे में अपनी मनमानी करते हुए फर्राटा भरते रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

Sat Sep 13 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनहिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी,सागर मलिक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी सांस्कृतिक भावनाओं, आकांक्षाओं एवं आदर्शाे […]

You May Like

Breaking News

advertisement