डांडिया उत्सव से लोगों को एक दूसरे के साथ जुड़ने का मिलता मौका : उमा सुधा

डांडिया उत्सव से लोगों को एक दूसरे के साथ जुड़ने का मिलता मौका : उमा सुधा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में डांडिया उत्सव का किया आयोजन।

कुरुक्षेत्र : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र शीला नगर में अंतिम नवरात्रि के अवसर पर डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही। उमा सुधा ने सतयुग कला केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डांडिया उत्सव के आयोजन से लोगों को एक दूसरे के साथ जुड़ने का मौका मिलता है। नवरात्र पर डांडिया उत्सव का विशेष महत्व है। डांडिया उत्सव में 50 से ज्यादा महिला और बच्चों ने भाग लिया। इसमें महिलाओं ने अपनी डांडिया की प्रस्तुति करके दिखाई। संगीत कला केंद्र के इंचार्ज अनु ललित ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से मनुष्य का जीवन इतनी व्यस्त दिनचर्या में एक नई ऊर्जा का संचार करता है। इस तरह के उत्सव में भाग लेने से मनुष्य का अपना आत्मविश्वास बढ़ता है तथा इन त्योहारों को एक नए उत्साह के साथ मनाता है। सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि आने वाले समय में संगीत कला केंद्र की द्वारा इस आयोजन करता रहेगा। इस मौके पर अंजू, भावना, कांता मुंजाल, कुलभूषण, अंकिता व मिनल आदि मौजूद रहे।
डांडिया उत्सव में मौजूद नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा व अन्य।
डांडिया खेलती नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरदोई: पिहानी पुलिस को मिली रमेश हत्याकांड में सफलता

Sun Oct 2 , 2022
कोतवाली पिहानी क्षेत्र के एक गांव में दो औरतों से संबंध को लेकर हुई थी बूढ़े गांव निवासी रमेश सिंह की हत्या पिहानी पुलिस को मिली रमेश हत्याकांड में सफलता घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक हरदोई राजेश द्विवेदी ने किया रिपोर्ट संजय बाजपेई Read Article 🔊 Listen to this Share […]

You May Like

Breaking News

advertisement