आयुष विवि में डांडिया नाइट का आयोजन, खुब थिरके शिक्षक व भावी डॉक्टर

आयुष विवि में डांडिया नाइट का आयोजन, खुब थिरके शिक्षक व भावी डॉक्टर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : नारी शक्ति का प्रतीक शारदीय नवरात्रा के अन्तिम दिन श्रीकृष्णा आयुष विवि में डांडिया नाइट का आयोजन मां दूर्गा की स्तुति के साथ किया गया। कुलपति डॉ. बलदेव कुमार, कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार व प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने मां दूर्गा की अर्चना की। यूथ वेलफेयर के निदेशक डॉ. रवि राज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया। डॉ. मिनाक्षी, डॉ. निशा, डॉ. पूजा और मुस्कान ने रंगिलो मारा घागरा व पंजाबी गीतों पर एकल व ग्रुप प्रस्तुतियां दी।
कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने समारोह में संबोधित करते हुए सभी को नवरात्री की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नवरात्री शक्ति का प्रतिक है। इससे मिलने वाली अध्यात्मिक ऊर्जा हमारे जीवन को साकारात्मक दिशा प्रदान करती है। शारदीय और चैत्र नवरात्रि में व्रत रखने का वैज्ञानिक महत्व है। इस दौरान मौसम की संधी होती है। वर्षा ऋतु का समापन और शरद ऋतु का आरंभ होता है। ऐसे में वातावरण में बैक्टीरिया और जीवाणु बहुत ज्यादा फैलते है। ऋतु परिवर्तन के कारण इस समय ज्यादातर लोगों को पेट से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उपवास के द्वारा शरीर का शुद्धिकरण करना अनिवार्य होता है। इसलिए नवरात्रि में किए गये व्रत अन्य उपवासों की अपेक्षा अधिक महत्वपूर्ण माने जाते है। प्रचार्य डॉ देवेंद्र खुराना ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृतिक उत्सव हर्ष व उल्लास का प्रतिक हैं| नए स्थान व कार्यक्रमों से जीवन में जोश बरकरार रहता है इसलिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन जरूरी है| जिनसे विद्यार्थियों का मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत बनता है| कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार ने यूथ वेलफेयर के निदेश डॉ. रवि राज और उनकी टीम का सुंदर आयोज के लिए सराहना की| उन्होंने कहा कि आगे कार्यक्रम के स्वरूप को और भव्य बनाया जाएगा शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ सामाज के प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित करने की योजना बनाई जाएगी| कार्यक्रम के अन्त में सभी शिक्षक व भावी डॉक्टरों ने गरबे की धून पर डांडिया के साथ रास किया। इस अवसर पर डॉ. बलबीर संधु और डॉ राजेंद्र चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे|

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: दहेज हत्या में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Wed Oct 5 , 2022
थाना जहानागंजदहेज हत्या में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तारपूर्व की घटना- बसन्त राम पुत्र स्व0 विशर्जन राम , ग्रा0 धनारबाँध , पो0 बड़ौरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत की, वादी की लड़की कविता की शादी चार वर्ष पूर्व रतन उर्फ रजनीश पुत्र रमेश राम के साथ हिन्दू […]

You May Like

Breaking News

advertisement