बरेली: खेत में मिला लापता युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या का आरोप

खेत में मिला लापता युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या का आरोप

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र के घुंसा गांव में गुरुवार से लापता शख्स का खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार बताया गया है कि सीबीगंज थाना क्षेत्र के बाकरनगर सुंद्रासी गांव निवासी अशोक मजदूरी का काम करता था।जो गुरुवार सुबह शराब पीकर किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार के लोग रात भर अशोक की तलाश करते रहे।लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। वहीं शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बाकरनगर सुंद्रासी गांव से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर घुंसा गांव के खेतों में अशोक का शव पड़ा देखा। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे और खून भी निकल रहा था। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने किसी के साथ रंजिश से भी इनकार किया है।
फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक काम्बोज ने बताया कि मृतक शराबी था ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया भाग, नन्हे बच्चों ने वातावरण को साफ और प्रदूषण रहित बनाने का लिया प्रणउदंध्व

Sat Apr 22 , 2023
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया भाग, नन्हे बच्चों ने वातावरण को साफ और प्रदूषण रहित बनाने का लिया प्रण। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल : धरती बचाओ जीवन बचाओ के उद्देश्य से शुक्रवार को किडजी स्कूल कल्याण नगर में पृथ्वी दिवस मनाया गया। […]

You May Like

advertisement