उत्तराखंड: पौड़ी बस हादसे में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 27, 9 शवों को खाई से निकलना अभी बाकी,

पौड़ी: उत्‍तराखंड के लिए मंगलवार का दिन अमंगल लेकर आया। पौड़ी जिले में बरातियों से भरी बस खाई में गिर गई। कल देर रात राहत बचाव कार्य चलाने के बाद आज बुधवार को तड़के दोबार रेक्‍क्‍यू शुरू किया गया। डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार अब तक खाई से 25 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस में करीब 45 लोग सवार थे।

मृतकों की सख्‍ंया बढ़कर 27 हो गई है। खाई से अभी तक 18 शव निकाले जा चुके हैं। वहीं नौ शव अभी भी खाई में हैं। जिन्हें निकलने का कार्य चल रहा है।

दुर्घटना में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें से 14 शव अस्‍पताल पहुंचाए जा चुके हैं। अस्‍पताल में 20 घायलों का इलाज किया जा रहा है। जिनमें दो लोगों की मौत से इलाज के दौरान हो गई। इस हिसाब से अब तक 16 शव खाई से निकाले जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 अक्तूबर को पौड़ी की घटना में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जिसके तहत मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये, गम्भीर घायल को 1-1 लाख रूपये और सामान्य घायल को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावितों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू कर रहे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, राजस्व पुलिस और इस कार्य में लगे विभिन्न विभागीय कार्मिकों को तेजी से रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से प्रभावितों को हर संभव मदद दी जायेगी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर आक्रोशित श्रमिकों व सर्मथकों ने फूंका मिल प्रबंधन का पुतला,

Wed Oct 5 , 2022
स्लग,स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर आक्रोशित श्रमिकों व समर्थकों ने फूंका मिल प्रबंधन का पुतला। रिपोर्टर, जफर अंसारी स्थान, लालकुआ एंकर,लालकुआं में पिछले ढाई महीने से स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे आंन्दोलित सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिकों का सब्र अब जवाब देने लगा है वही […]

You May Like

Breaking News

advertisement