देहरादून: बीएसएनएल 4 जी सेचुरेशन स्कीम समय सीमा में पूरी करे

देहरादून: बीएसएनएल 4 जी सेचुरेशन स्कीम समय सीमा में पूरी करे,
सागर मलिक

स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक,

देहरादून। एक अप्रैल 2025 से आरम्भ होने वाले नेशनल ब्राॅण्डबैण्ड मिशन 2.0 (एनबीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 7वीं स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित की गई।

राज्य के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सर्वव्यापी एवं समान ब्राॅण्डबैण्ड सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर सीएस राधा रतूड़ी ने राज्य में नेशनल ब्राॅण्डबैण्ड मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी एवं प्रतिस्पर्धात्मक कनेक्टिविटी हेतु सेटेलाइट ब्राॅण्डबैण्ड को प्रोत्साहित करने तथा पिटकुल व यूपीसीएल की मदद से आप्टिकल ग्राउण्ड वायर के उपयोग के प्रोत्साहन हेतु निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने बीएसएनएल को 4जी सेचुरेशन स्कीम का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा ई-सेवाएं प्रदान करने को लेकर एफटीटीएच की उपयोगिता के सम्बन्ध में आईटी विभाग को नियमित माॅनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।

भारत नेट स्कीम के तहत राज्य के 1819 ग्राम पंचायतों में 14516 एफटीटीएच कनेक्शन दिए जा चुके हैं। सीएस रतूड़ी ने बीएसएनएल से अवशेष 19 ऑएनटी में विद्युत कनेक्शन शीघ्र प्रदान करने के कहा है।

भारतनेट स्कीम की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भारतनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर पर आधारित विभिन्न ग्रामीण योजनाओं एवं सेवाओं के संचालन की माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिजली के खम्बों पर एरियल केबल्स के रेगुलराइजेशन हेतु पाॅलिसी फ्रेमवर्क को जल्द से जल्द लागू करने हेतु आईटी विभाग, यूपीसीएल, शहरी विकास विभाग एवं स्मार्ट सिटी को निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर सचिव निकिता खण्डेलवाल, विनीत कुमार सहित एडीजी टेलीकाॅम राकेश कुमार सहित आईटी विभाग, बीएसएनएल, यूपीसीएल एवं पिटकुल के अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में 95 नए स्कूलों की स्थापना की जाएंगी, डॉ धन सिंह रावत

Wed Mar 19 , 2025
प्रदेश में 95 नए स्कूलों की स्थापना की जाएंगी, डॉ धन सिंह रावत,सागर मलिकसार:शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने घोषणा की कि शिक्षा विभाग द्वारा संचालित क्लस्टर स्कूल योजना के तहत पहले चरण में प्रत्येक विकास खंड में एक क्लस्टर स्कूल स्थापित किया जाएगा। रावत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा […]

You May Like

advertisement