कुरुक्षेत्र की तिरंगा यात्रा में धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की होगी भागीदारी : अमन कुमार

एसडीएम अमन कुमार ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को शामिल होंगे राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा में, संस्थाओं और आम नागरिकों की भागीदारी से बनेगा ऐतिहासिक व यादगार कार्यक्रम।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 अगस्त : एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 10 अगस्त को राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे। इस तिरंगा यात्रा को सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी से ऐतिहासिक और यादगार बनाया जाएगा। इतना ही नहीं 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत चलने वाले कार्यक्रमों में भी संस्थाओं की भागीदारी अहम रहेगी।
एसडीएम अमन कुमार रविवार को नए लघु सचिवालय में स्थित उपमंडल कार्यालय में शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। एसडीएम ने संस्थाओं के प्रतिनिधियों से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देने और अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में संस्थाएं अपने-अपने संस्थानों को तिरंगी लाइटों और तिरंगे कपड़े से सजाए, आरडब्ल्यूए और संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्र में आम नागरिकों के साथ मिलकर तिरंगा यात्राएं, साइकिल रैली, बाइक रैली आदि कार्यक्रमों का आयोजन करें। इस प्रकार से इस अभियान के साथ आम नागरिक का झुड़ाव संभव हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तिरंगा यात्रा में सायं 4 बजे मुख्यतिथि के रूप में पहुंचेंगे। यह तिरंगा यात्रा सेक्टर-2 पूजा मॉडल स्कूल के सामने से शुरू होगी। यह यात्रा पुलिस लाइन, नए बस स्टैंड के ऊपर से होते हुए द्रोणाचार्य स्टेडियम के ऊपर से होते हुए शहीदी स्मारक लघु सचिवालय पर संपन्न होगी। इस रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों को रूट और लघु सचिवालय के आस पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं।
इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, केएल बटला, हरिओम परिवाजक सहित सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़: चंद्रमा ऋषि धाम में बरगद का पौधा लगाकर सफाई कर्मचारियों ने की पुरानी पेंशन (OPS) बहाल करने की मांग

Sun Aug 9 , 2026
आजमगढ़: चंद्रमा ऋषि धाम में बरगद का पौधा लगाकर सफाई कर्मचारियों ने की पुरानी पेंशन (OPS) बहाल करने की मांग ​आजमगढ़। पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन अब अनोखे और पर्यावरण-अनुकूल तरीकों से जारी है। रविवार, 9 अगस्त 2026 को सावन के पवित्र अवसर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement