मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के युवाओं को योग के साथ जोड़कर नशा से मुक्त प्रदेश बनाने के लक्ष्य को लेकर कर रहे हैं काम:तुषार सैनी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 19 जून : मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश को योग युक्त और नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को योग के साथ जोड़कर नशा से मुक्त बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार युवाओं को नशा के खिलाफ जागरूकता चला रहे हैं। हाल ही में साइक्लोथॉन प्रदेशभर में निकाली गई है। इसके बाद अब योग के माध्यम से नशा छोड़कर स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 21 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें एक लाख लोगों की भागीदारी होगी और अधिकतर युवा वर्ग शामिल होगा। इससे पहले 15 जून को कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय मैराथन भी निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार युवाओं को लेकर चिंतित हैं और युवा वर्ग के लिए कई नीतियों को बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने कहा कि युवाओं को नशा छोड़कर खेलों और योग की तरफ ध्यान देना चाहिए। युवा देश का महत्वपूर्ण अंग है, देश का भविष्य है। जिसको जागरूक रहने की जरूरत है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युक्तियुक्तकरण पश्चात नियमित लग रही कक्षाएं, बच्चों में दिख रहा उत्साह

Thu Jun 19 , 2025
रायगढ़, 19 जून 2025/ राज्य शासन द्वारा शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की पहल से जिले के सैकड़ों स्कूलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक शालाओं में अब पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, जिससे न सिर्फ  शिक्षा की गुणवत्ता […]

You May Like

advertisement