सरकार समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए है प्रतिबद्ध- अध्यक्ष

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

सरकार समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए है प्रतिबद्ध- अध्यक्ष

आयोग आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील- बैजनाथ रावत

रायबरेली- 17 जून 2026,

मा० अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग बैजनाथ रावत द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान आज निरीक्षण भवन में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उत्थान हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मा० अध्यक्ष ने कहा कि सरकार समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे पात्र लाभार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आयोग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को उनके अधिकार समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हों।
मा० अध्यक्ष द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें, जिनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
मा० अध्यक्ष ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के अनुरूप सरकार समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सकारात्मक भूमिका निभाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री हनुमान चालीसा के पाठ और संकीर्तन से भक्तिमय हुआ श्री राधा कृष्ण मंदिर का माहौल, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना।

Thu Jun 18 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 17 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= माल रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) में प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार भी श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं संकीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement