चोरी खुलासे में पुलिस आधिकारी निर्देश के बाद भी पुलिस के हाथ खाली क्षेत्र के लोगों में आक्रोश

चोरी खुलासे में पुलिस आधिकारी निर्देश के बाद भी पुलिस के हाथ खाली क्षेत्र के लोगों में आक्रोश

आजमगढ़। थाना रानी की सराय कस्बे के निजामाबाद मार्ग पर मकान में हुई चोरी की घटना का एक पखवाड़े बाद भी पर्दाफाश नहीं हो सका। घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पीड़ित ने पुलिस कप्तान से घटना के पर्दाफाश की मांग की है। घटना को लेकर नागरिकों मे आक्रोश व्याप्त है। सीओ नगर ने भी मौके पर पहुंच जांच कर निर्देश दिये थे।इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली है।
बता दे कि रानी की सराय कस्बे के निजामाबाद मार्ग निवासी विनोद वर्मा अपने परिवार के साथ अपने पुश्तैनी मकान में वैवाहिक कार्यक्रम गये थे ।घात लगाए अज्ञात चोरों ने महज 1 घंटे के अंदर घर का दरवाजे का ताला तोड़कर के कमरे में दाखिल हुए और कमरे में अलमारी में रखा आभूषण व एक लाख नकद और उनके पुत्र की सराफा की दुकान का आभूषण को समेट करके पिछले दरवाजे से चले गए। घटना के समय परिवार वाले एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे जब वे लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर के सीसी फुटेज भी खंगाला। फॉरेसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया था, जिसे छोड़ दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। घटना का पर्दाफास न होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठ रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वन वर्धनिक साल क्षेत्र सीबीगंज बरेली में वनस्पति वाटिका का फीता काट कर हुआ उद्घाटन

Sat Mar 22 , 2025
वन वर्धनिक साल क्षेत्र सीबीगंज बरेली में वनस्पति वाटिका का फीता काट कर हुआ उद्घाटन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र स्थित रामपुर रोड़ बरेली में वन विभाग कार्यालय में कई एकड़ में‌ बनाया गया जैव विविधता संरक्षण एवं वनस्पति वाटिका का उद्घाटन माननीय वन एवं पर्यावरण […]

You May Like

Breaking News

advertisement