देश में पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन बनेगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन : उदय प्रताप सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मुंबई.21 जून : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, अब राष्ट्रीय विस्तार के बाद, देश का सबसे बड़ा पत्रकारों का संगठन बनेगा। यह विचार गोरेगांव में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने व्यक्त किए।
बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव, वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में संगठन की मजबूत प्रदेश इकाई के गठन के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में वे इस बैठक में सहभागिता कर रहे हैं। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित पंकज सिंह ने महाराष्ट्र में एसोसिएशन के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह हर संभव सहयोग करेंगे। बैठक का संचालन एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने किया।
मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में स्थानीय पत्रकारों के दो संगठनों के पत्रकारों से वे वार्ता करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पत्रकारों के दोनों स्थानीय संगठन भी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को अपना समर्थन देंगे तथा पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए सहयोगी संगठन के रूप में एक मंच पर आकर सहभागिता करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन के 10000 से अधिक सदस्य हैं। राष्ट्रीय विस्तार के बाद अब उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में एसोसिएशन का गठन हो चुका है। बिहार, बंगाल एवं गोवा में संगठन के प्रदेश प्रभारी एसोसिएशन के गठन के लिए पत्रकारों से संपर्क कर रहे हैं।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार सिंह ने कहा कि वह महाराष्ट्र के नवभारत टाइम्स, उत्तर शक्ति, सामना आदि हिंदी समाचार पत्रों के पत्रकारों के संपर्क में है। महाराष्ट्र प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि वह नागेश्वर सिंह जी के मार्गदर्शन में तथा अमित कुमार सिंह से परामर्श करके महाराष्ट्र की प्रदेश इकाई के गठन की रूपरेखा तय कर रहे हैं।
बैठक में प्रमुख रूप से राजेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, डा. तारकेश्वर सिंह, गौरव सिंह एवं बृजेश सिंह आदि ने विचार व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र में एसोसिएशन की शाखा के गठन में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक के समापन पर अतुल कपूर ने सभी सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परस्पर विचार विनिमय के बाद सब की सहमति एवं नागेश्वर सिंह जी के अनुमति से महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता जी के अनुमोदन के बाद यथाशीघ्र की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग आरोग्य का वरदान : प्रोफेसर दिनेश कुमार

Sun Jun 22 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन।बीएससी योग एंड स्प्रिचुअल साइंस के विद्यार्थियों ने कठिन योगासनों से किया हैरत। पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर […]

You May Like

advertisement