रोटरी क्लब फिरोजपुर शहर द्वारा सियाराम वेलफेयर सोसाइटी सदस्यों के सहयोग से 21 जरूरतमंद महिलाओं/व्यक्तियों को नवंबर महीने का राशन एवं ग्रम कंबल किए गए वितरण।

पंजाब (फिरोजपुर)
17 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

       सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज एवं मनदीप सिंह रोटेरियन प्रोजेक्ट चेयरमैन, रोटरी क्लब फिरोजपुर की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को नवंबर महीने का राशन एवं कंबल वितरण किये गये। 
       श्री कृपाल सिंह मक्कड़ रोटेरियन प्रधान रोटरी क्लब ने बताया कि सियाराम वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। समाज में आज इन लोगों की मदद करने की जरूरत है। इसीलिए रोटरी क्लब सदस्यों ने यह  निर्णय किया है कि समय-समय पर हम इनकी मदद करते रहेंगे। 

     रोटरी भवन माल रोड फिरोजपुर में उपस्थित रोटरी सदस्यों एवं सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा सरभत के भले के लिए कामना की गई। 

         इस अवसर पर रोटेरियन संदीप सिंगला महामंत्री रोटरी क्लब, दिनेश कटारिया, कोषाध्यक्ष, डा:सुरेंद्र सिंह कपूर, राकेश चावला, मनदीप हांडा विशेष तौर पर उपस्थित रहे और कंबल एवं राशन वितरण करने में सहयोग किया।  

      इस मौके पर जगदीश बजाज,जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, ब्रिज भूषण धवन, कुलदीप शर्मा, बलविंदर पाल शर्मा, अनिल कालिया ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तरगवां के किसान राजेश जायसवाल ने बेचा 20 क्विंटल 40 किलो धान

Mon Nov 17 , 2025
उपार्जन केंद्र की व्यवस्था से रहे संतुष्ट कोरिया 17 नवम्बर 2025/ खरीफ वर्ष 2025-26 के तहत आज तरगवां धान उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी रही। इसी क्रम में तरगवां निवासी किसान राजेश जायसवाल अपने हिस्से का 20 क्विंटल 40 किलो धान बेचने पहुंचे। उन्होंने बताया कि भीड़ […]

You May Like

advertisement