देहरादून: घर में घुस कर युवती से मारपीट कर युवती से किया दुष्कर्म, फरार

सागर मलिक

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की वारदात सामने आई है। आरोप है कि देर रात मोहल्ले का युवक घर में घुसा और युवती से दुष्कर्म कर फरार हो गया। इतना ही नहीं विरोध पर मारपीट भी की गई।

यह मामला राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र का है, जो अब उजागर हुआ है। पीड़िता की मां के अनुसार, 3 जुलाई की रात किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। बेटी ने किरायेदार समझकर जैसे ही दरवाजा खोला, मोहल्ले का ही एक युवक जबरन घर में घुस आया।

उसने युवती का मुंह दबाया, कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि मोहल्ले वालों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां वह अब भी आईसीयू में भर्ती है।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अंतरराज्यीय साइबर ठग महिला गिरफ्तार

Tue Jul 8 , 2025
सागर मलिक देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर ठगी के एक गंभीर मामले में अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ी एक महिला ठग रमनदीप कौर को ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। महिला पर व्हाट्सएप पर फर्जी अमेरिकी नंबर और प्रोफाइल बनाकर खुद को सरकारी एजेंसी की अधिकारी बताने और एक […]

You May Like

advertisement