देश में ऊपजे मंहगाई के विरोध में किया प्रदर्शन, फिर दी गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा 06 अगस्त 2022

केंद्र की मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और जनविरोधी नीतियों के कारण देश में व्याप्त मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस जनों द्वारा स्थानीय कचहरी चौक जांजगीर के इंदिरा प्रतिमा प्रांगण में प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी गई। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव रमेश पैगवार ने कहा कि मोदी सरकार को केवल अपने मित्रों की चिंता है, देश की जनता से उन्हें कोई लगाव ही नहीं है। सार्वजनिक क्षेत्र के संपत्ति को पानी के मोल विक्रय किया जा रहा है, और अपने पूंजीपति मित्रों को मालामाल बना रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में तानाशाही राज कर रही है, जनता से मनमाना कर वसूला जा रहा है। नपाध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि कांग्रेस का यह संघर्ष सतत जारी रहेगा, जब तक मोदी सरकार को पदच्युत नहीं कर देते हम कांग्रेसी सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। कार्यक्रम को जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, मंडी अध्यक्ष ब्यास कश्यप, देवेश सिंह, महारथी बघेल, हरप्रसाद साहू, विवेक सिसोदिया, ऋषिकेश उपाध्याय, शिशिर द्विवेदी, आभास बोस, हरदेव टंडन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी एवम आभार अनिल राठौर ने किया। प्रदर्शन में विशेष रूप से संतोष शर्मा पप्पू महाराज, चिंताराम राठौर, शत्रुहन दास महंत, हेमलता राठौर, रामबिलास राठौर, परमेश्वर निर्मले, प्रमोद पाण्डेय, पार्षद दुलौरिन चौरसिया, विष्णु यादव, राकेश कहरा, हाफिस सिद्दीकी, एल्डरमैन शेषनाथ टंडन, मनोज कालू अग्रवाल, दीपक राज आसना, सुखराम गढ़ेवाल, बसंत अग्रवाल, त्रिलोक सिंह पिंकी, गोविंद कश्यप, सत्यप्रकाश मुन्ना सिंह, उमेंद कश्यप, दिनेश पाण्डेय, सुनील राठौर, किशन आदित्य, राजू शर्मा, महेश्वर लदेर, नंदलाल कश्यप, नरेश पैगवार, राकेश महंत, विरेंद्र श्रीवास, मनोहर प्रधान, महेंद्र व्यास कश्यप, शिवा प्रधान, अशोक सोनवानी, शेख आबिद, शरीफ कुरैशी, मितेश भोलू यादव, रामकुमार यादव, दिनेश महंत, इंग्लेश सिंह, संतोष गढ़वाल, निशा राठौर कार्तिक राम यादव, चेतन कोसले, लच्छी लदेर सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के गोठान खोखरा एवं तिलई में गौमूत्र से जीवामृत एवं ब्रम्हास्त्र निर्माण की विधि का प्रशिक्षण

Sat Aug 6 , 2022
जांजगीर-चाम्पा 06 अगस्त 2022/ दिनांक 04.08.2022 को जिला कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार श्री एम.आ.तिग्गा, उप संचालक कृषि एवं श्री पी.के.पटेल अनुविभागीय कृषि अधिकारी पामगढ़, श्री एन.के.भारद्वाज अनुविभागीय कृषि अधिकारी जांजगीर, श्री कृतराज कुर्रे अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती, श्री मनीष मरकाम सहायक मृदा परीक्षण अधिकारी सह एन.जी.जी.बी. जिला […]

You May Like

advertisement