उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 02 स्क्वायर बेलर मशीन किया लोकार्पित

कवर्धा, 31 दिसंबर 2025। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर के समीप 02 स्क्वायर बेलर मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मशीन एवं वाहन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं उद्देश्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्क्वायर बेलर मशीन आधुनिक तकनीक से युक्त है, जो एक घंटे में लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में हार्वेस्टर से कटे हुए पैरा को चैकोना बंडल (बेल) के रूप में तैयार करती है। इन बंडलों का उपयोग बाद में गौ वंश के लिए चारे के रूप में किया जाएगा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्क्वायर बेलर मशीन के उपयोग से खेतों में पैरा जलाने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा, वाहनों के लिए चारे की व्यवस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व संसदीय सचिव डाॅ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक श्री योगेश्वर राज सिंह, श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सभापति डाॅ. बीरेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा सहित समस्त पार्षद, जनप्रतिनिधि, श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोरमदेव कॉरिडोर- हजार वर्ष पुरानी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का नया अध्याय

Wed Dec 31 , 2025
राष्ट्रीय धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा भोरमदेव कवर्धा, 31 दिसंबर 2025। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत कबीरधाम जिले का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल भोरमदेव मंदिर परिसर विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। यह पहल केवल पर्यटन ढांचे के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement