सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) के कार्यक्रम में उपायुक्त मुकुल कुमार शामिल हुए,सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) का पौधरोपण अभियान जारी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हरित भारत, हरित धरा अभियान।

कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हरित भारत, हरित धरा अभियान सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तंगोर में भी पौधारोपण किया गया व विद्यार्थियों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और पेड़ लगाने सम्बन्धित जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का संचालन सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) के जिला इ-लर्निंग कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने किया। इस मौके पर कुरुक्षेत्र के उपायुक्त मुकुल कुमार मुख्यातिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। सबसे पहले दिलबाग सिंह सोथा गुहला तथा पवन कुमार मित्तल उपायुक्त महोदय को पौधे भेंट किए। उपायुक्त ने विद्यार्थियो को सम्बोधित करते कहा कि हमारी प्रकृति ने हमें वो समस्त संसाधन तथा सुविधाएं प्रदान की हैं जो सुखी जीवन के लिए आवश्यक होती हैं। बिना कुछ लिए हमें प्रकृति से अनगिनत बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुए हैं। इसलिए हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम भी इस प्रकृति को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगाएं। पवन कुमार मित्तल और दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियो को पर्यावरण के प्रति सजग होने और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि हमे विशेष अवसरों पर जैसे जन्मदिवस, विवाह समारोहों, सेवानिवृत्ति आदि पर पेड़ उपहार स्वरूप देकर लगवाने चाहिए। आओ मिलकर पेड़ लगाएं, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं’ का संकल्प लिया। साथ में ना राजेश सेन ने जागरूक करते हुए सभी विद्यार्थियो को सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से विद्यार्थियों और जो बच्चे खेल में शिक्षा में प्रथम व द्वितीय आए हैं उनको इम्यूनिटी बूस्टर किट, डाबर का रियल जूस और पौधे उपहार स्वरूप दिये गए। इस अवसर पर बलजीत मलिक जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र, रामदिया गागट जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी यमुनानगर अनिल कुमार राणा भूतपूर्व सरपंच तंगौर और जसवीर राणा, अली शेर, गंगाधर, सुमन सैनी, राजेश सैन, दिलबाग सौथा, विकास कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र के उपायुक्त मुकुल कुमार पौधारोपण करते हुए एवं पौधे वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पुलिस लाईन में मैराथन कार्यक्रम आयोजित

Fri Aug 12 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पंचकूला 12 अगस्त :- पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त श्री सुरेन्द्र पाल सिंह के निर्देशानुसार, “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत आज दिनांक 12 अगस्त 2022 को एसीपी राजकुमार कौशिक के संचालन में पुलिस लाईन पंचकूला […]

You May Like

advertisement