देवमाली आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सरोकार’ पुस्तक को फ्रैंकफर्ट जर्मनी की कौंसल जनरल ने भी सराहा

इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज हैं यह पुस्तक।
लेखिका शिखा कुमारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रैंकफर्ट जर्मनी में की भेंट।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 28 जनवरी : 77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शिखा कुमारी पुत्री श्री बनवारी लाल, गांव ढाणी पाल, हिसार, हरियाणा ने फ्रैंकफर्ट जर्मनी में भारत के प्रधान कौंसुलावास की कौंसुल जनरल श्रीमती शुचिता किशोर को ‘देवमाली : आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सरोकार’ पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। गौरतलब है कि शिखा जर्मनी में सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में कार्यरत है और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर भी कार्य करती रही है। उनकी एक पुस्तक ‘हरियाणवी अध्यात्म गीत’ हरियाणा साहित्य अकादमी के सौजन्य से प्रकाशित हो चुकी है। एक पुस्तक ‘विष्णु अवतार: श्री देवनारायण’ भी इंडिया बुक का रिकॉर्ड में दर्ज हो चुकी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां भारत की आन बान शान तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर कौंसुल जनरल ने भारत की राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश के कुछ अंश पढ़कर सुनाए। वहां रह रहे भारतीयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जर्मनी में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लिटिल एंजेल स्कूल में गणतंत्र दिवस पर नहीं हुआ ध्वजारोहणराष्ट्रीय बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

Thu Jan 29 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : गणतंत्र दिवस पर विद्यालय में ध्वजारोहण न करने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की मांग की है।सी बी गंज थाना क्षेत्र […]

You May Like

advertisement