हरियाणा: विद्या भारती द्वारा आयोजित खेलों में देवश्लोक ने जीता स्वर्ण पदक

विद्या भारती द्वारा आयोजित खेलों में देवश्लोक ने जीता स्वर्ण पदक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा।

कुरुक्षेत्र, 10 नवम्बर : 7 नवम्बर से 9 नवम्बर तक शिवपुरी मध्यप्रदेश में आयोजित हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय से आठवीं कक्षा के छात्र देवश्लोक   ने भाग लिया। आयु वर्ग 14 के अंतर्गत 50 मीटर प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने हरियाणा राज्य व माता- पिता  का  नाम रोशन किया। माता पिता को अपने पुत्र पर गर्व है। यह समाचार सुनकर पूरे परिवार व क्षेत्र वासियों शांति नगर आवास पर खुशी की लहर छा गई। क्षेत्र वासियों ने फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ  देवश्रलोक का स्वागत किया। सभी ने इसके माता-पिता को बधाई दी। पिता राजीव शास्त्री व माता बबीता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इसका श्रेय देवश्लोक के कोच शीशपाल चोपडा को जाता है। जिस के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। देवश्लोक ने बताया यह सब मेरे गुरु शीशपाल चोपड़ा के प्रशिक्षण व सीनियर राष्ट्रीय  खिलाड़ियों समीर व अन्य आर्चरी ग्राउंड के खिलाडियों के मार्गदर्शन का परिणाम है। जिसकी वजह से देवश्लोक का चयन अब अन्तर्राष्ट्रीय खेलों एस जी एफ आई में हुआ। जो कि तामिलनाडु में आयोजित होंगे। अपने माता-पिता व अपने गुरु शीशपाल चोपड़ा का आभार जताया।
स्वर्ण पदक के साथ देवश्लोक एवं क्षेत्र वासी स्वागत करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: अपने धर्म, कुल वंश और अस्तित्व की रक्षा के लिए हिन्दू समाज जागरूक हो : महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

Thu Nov 10 , 2022
अपने धर्म, कुल वंश और अस्तित्व की रक्षा के लिए हिन्दू समाज जागरूक हो : महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मां बगलामुखी और महादेव के यज्ञ को हरियाणा के हर घर में ले जाएंगे : महंत राजेंद्र पूरी। कुरुक्षेत्र, 10 नवम्बर : […]

You May Like

Breaking News

advertisement