एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी ब्लॉक फिरोजपुर की ओर से मनाया गया धनतेरस पर्व

एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी ब्लॉक फिरोजपुर की ओर से मनाया गया धनतेरस पर्व

फिरोजपुर 22 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

एनजीओ कोआर्डिनेशन कमेटी ब्लॉक फिरोजपुर की ओर से
श्री प्रवीण खन्ना प्रधान की अध्यक्षता में शिवू सैंडी पब्लिक स्कूल आउटसाइड जीरा गेट धनतरेस पर्व बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया गया। भगवान श्री गणेश जी, माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की गई। सभी ने मोमबत्तियां जलाकर रोशनी का त्योहार मनाया। फिरोजपुर और देशवासियों को धनतेरस के मौके पर बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई। श्री मंगतराम मानकुटाला वाइस चेयरमैन और श्री प्रवीण खन्ना की ओर से कमेटी के सभी सदस्यों को दीपावली के शुभ अवसर पर मुबारकबाद दी और पोलूशन मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया गया। स्कूल के प्रिंसिपल सुनीता खन्ना ने भी बच्चों के साथ धनतेरस का त्यौहार मनाया।

श्री एसपी शर्मा रिटायर्ड प्रिंसिपल और सुरेश शर्मा ने आने वाले त्यौहार गोवर्धन पूजा और भैया दूज की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें अपने त्यौहार बड़ी श्रद्धा भावना हर्षोल्लास से मनाने चाहिए और हर वक्त ईश्वर को याद रखना चाहिए। अपने बच्चों को संस्कारी बनाएं। उनको सिखाएं बड़ों की इज्जत कैसे करनी है। अपनी संस्कृति का ज्ञान दें अपने माता पिता, गुरु और ईश्वर का आदर-सत्कार करना सिखाए।

अंत में श्री भगवान जी की आरती उतारी गई। सभी को प्रसाद और चाय पान वितरण किया गया।

इस मौके पर श्री दिनेश बहल, जगदीश कक्कड़ ,प्रेम शर्मा, राहुल रजत शर्मा, एस पी शर्मा, सुभाष वधावन, सुरेश शर्मा, शशि बजाज, महेंद्र पाल बजाज इत्यादि लगभग सभी कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: धनतेरस पर हुई धन की बरसात,जिले के बाजार रहे गुलजार,खरीददारों की उमड़ी भारी भीड़

Sat Oct 22 , 2022
धनतेरस पर हुई धन की बरसात,जिले के बाजार रहे गुलजार,खरीददारों की उमड़ी भारी भीड़ अररिया 22अक्टूबर।धनतेरस के मौके पर बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, टीवी, कूलर, फ्रिज, पंखों आदि की जमकर खरीददारी की गई। वैभव और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी की आराधना के पावन पर्व दीपावली से पहले धनतेरस पर […]

You May Like

advertisement