![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220803-WA0061-1024x461.jpg)
रिपोर्ट पदमाकर पाठक
सीएम योगी आजमगढ को देंगे विभिन्न योजनाओं की सौगात – ध्रुव सिंह जिलाध्यक्ष बीजेपी
आजमगढ। भारतीय जनता पार्टी सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, वन्दना सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आईटीआई मैदान में होने वाली जनसभा स्थल का निरिक्षण करने पहुंचे।जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 4 अगस्त को जनपद आगमन सुनिश्चित किया गया है। आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को लगभग 10 हजार की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर सफल बनाएंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों संग बैठक कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। आजमगढ जीत के बाद जनपद प्रथम आगमन पर सीएम योगी आजमगढ को भी विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे। इस अवसर पर विनोद उपाध्याय, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, राजेश सिंह महुवारी, नागेन्द्र पटेल, महेंद्र मौर्या, विनय प्रकाश गुप्ता, परवीन सिंह, विवेक निषाद, प्रवीण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजीव सिंह पप्पू, दीपक चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, सौरभ सिंह, बाबू राम चौहान, नन्हकूराम सरोज मौजूद रहे ।