हरियाणा: श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय द्वारा गुरुपर्व पर लगाया गया मधुमेह जागरूकता एवं जांच शिविर

श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय द्वारा गुरुपर्व पर लगाया गया मधुमेह जागरूकता एवं जांच शिविर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के राजकीय आयुर्वेदक महाविद्यालय एवं अस्पाल के पंचकर्म स्नातकोत्तर विभाग द्वारा मंगलवार को गुरुपर्व के पावन अवसर पर छठी पातशाही गुरूद्वारा में मधुमेह (डायबिटीज) जांच व जागरूकता केंप का आयोजन किया गया| जिसमें श्रद्धालुओं के शुगर की फ्री जांच की गई। इसके साथ ही शुगर के बढंते स्तर और कैसे शुगर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है इसकी जानकारी आयुर्वेद के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा शिविर में पहुंचे लोंगों को दी गई।
श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. आशीष मेहता ने गुरु पूरब पर्व की नगरवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि भारत देश सन्तों- महात्माओं का देश है, सिख पंथ में गुरूओं की एक लंबी बलिदानी परंपरा रही है जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए पूरे परिवार की आहुती तक दे दी| हर देशवासी को गुरुओं के पद चिन्हों पर चलना चाहिए| उन्होंने कहा कि आज देश का हर तीसरा- चौथा व्यक्ति किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसीत है जानकारी के अभाव में बीमारी असाध्य बन जाती है, इस कैंप में नागरिकों को शुगर के लक्षण ओर किस तरह से इसके स्तर को कम रखा जा सकता है इसकी जानकारी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दी गई। ताकि शुगर जैसी लाइलाज बीमारी से बचा जा सके। इस अवसर पर प्रबंधक गुरूद्वार छठी पातशाही अमरिंद्र सिंह धंतोड़ी सरवजित सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरूमीत सिंह, परमिंदर सिंह, गुरूदेव सिंह, डॉ. पूजा, डॉ. जयवीर, डॉ. राजीव बेरवाल, डॉ. नीतू, और पीजी स्कॉलर तथा इंटर्नस मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ, ਹਾਰਮੋਨੀ ਆਯੁਰਵੈਦਿਕ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ</em>

Tue Nov 8 , 2022
ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ, ਹਾਰਮੋਨੀ ਆਯੁਰਵੈਦਿਕ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ 08 ਨਵੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਅਤੇ ਹਾਰਮੋਨੀ ਆਯੁਰਵੈਦਿਕ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿਰੋਜ਼ੁਪੁਰ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement