
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : राजकीय हाई स्कूल बडेपुरा बरेली में परीक्षा फल वितरित किया गया जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत द्वारा कक्षा 9 में प्रथम नौशीन, द्वितीय राबिया बी,तृतीय सृष्टि को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा अन्य सभी छात्रों को मेहनत करके आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया । कक्षा 10 में पहुंचने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभाशीष एवं शुभकामनाएं दी गई तथा बोर्ड परीक्षा की तैयारी को प्रथम दिन से ही शुरू करने के लिए समझाया गया। इस अवसर पर कक्षा अध्यापिका नीलम रस्तोगी उपस्थित रही l स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक विद्यालय बढ़ेपुरा के प्रधानाध्यापक कमरुद्दीन के द्वारा कक्षा 8 उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल बढ़ेपुरा बरेली को सौंपी गई । प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत ने अपने स्कूल में कक्षा 9 के बच्चों के शत प्रतिशत प्रवेश के लिए संपर्क किया तथा सभी बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने हेतु आग्रह कर प्रधानाध्यापक एवं उनके स्टाफ से सहयोग मांगा ताकि एक भी छात्र-छात्र शिक्षा से वंचित न रह जाए। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों एवं शिक्षकों को गांव में घर-घर संपर्क करने हेतु कहा गया है।


