Uncategorized

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद जनरल कैटेगरी की महिलाओं को सितंबर महीने का राशन किया गया वितरण

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद जनरल कैटेगरी की महिलाओं को सितंबर महीने का राशन किया गया वितरण।

पंजाब (फिरोजपुर)
13 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज एवं एडवोकेट जगदीश कक्कड़ की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद जनरल कैटेगरी के व्यक्तियों/महिलाओं को सितंबर महीने का राशन वितरण किया गया।
श्री जगदीश कक्कड़ एडवोकेट ने कहा मेरा मानना है कि राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। सरकार को भी वोट बैंक की राजनीति छोड़कर जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए। और यह सोसाइटी इन जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को पूरा कर रही हैं।

   भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से बाढ़ क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के भले के लिए कामना की गई।

   बृजभूषण धवन और प्रवेश सीडाना ने कहा की इंसान ही इंसान के काम आता है। इंसानियत के नाते हमें जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए। इसीलिए सियाराम वेलफेयर सोसाइटी सदस्यों ने बाढ़ क्षेत्रों के लिए 7100 रुपए सहायता के तौर पर भेजे हैं। तांजो किसी जरूरतमंद की सहायता की जा सके।

      इस मौके पर जगदीश बजाज,जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, ब्रिज भूषण धवन,  कृष्ण कुमार सचदेवा,कुलदीप शर्मा, बलविंदर पाल शर्मा, कैलाश शर्मा ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel