बेटों की बेरहमी पर फूटा जिलाधिकारी का गुस्सा, करेंगे जिला बदर

उत्तराखंड देहरादून
बेटों की बेरहमी पर फूटा जिलाधिकारी का गुस्सा, करेंगे जिला बदर,
सागर मलिक

*बेटे कैंसर पीड़ित मॉ- बाप को कर रहे थे घर से बेदखल, डीएम करेंगे जिला बदर

2 जवान बेटे कर रहे कैंसर पीड़ित माता व बुजुर्ग पिता को प्रताड़ित; डीएम ने शुरू की गुण्डा घोषित करने की न्यायिक कार्रवाई

जवान बेटों की मारपीट-गाली से व्यथित बुजुर्ग पंहुचे डीएम द्वार, दोनो बेटे 25 नवम्बर को डीएम न्यायालय में किए तलब

10 नवम्बर को जनता दर्शन में डीएम से मिल बुजुर्ग माता-पिता से डीएम को सुनवाई व्यथा*

देहरादून। 12 नवम्बर 2025

विगत 10 नवम्बर को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग गीता एवं उनके पति राजेश ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके 2 बेटे हैं मारपीट करते है तथा तथा उनको घर से बाहर निकाल रहे हैं। बेटे शराब पीकर आते हैं तथा गाली गलौच करते हैं। जबकि माता गीता कैंसर पीड़ित है पुत्रों को समझाने पर भी झगड़ा करते हैं बेटों से परेशान होकर किराए के मकान में रह रहे हैं। जिलाधिकारी ने कैंसर पीड़ित माता व बजुर्ग पिता की व्यथा सुन कोर्ट में वाद दर्ज कराते हुए 02 बेटो को नोटिस प्रेषित कर दिये।

बेटे कैंसर पीड़ित मॉ- बाप को कर रहे थे घर से बेदखल अब डीएम करेंगे जिला बदर। दरअसल 2 जवान बेटे अपनी कैंसर पीड़ित माता व बुजुर्ग पिता को प्रताड़ित कर रहे हैं बेटे आए दिन माता पिता से गाली गलौच व मारीीट के साथ ही घर से बेदखल कर रह है।

जिस प्रताड़ित माता-पिता ने जिलाधिकारी से गुजार लगाई जिस पर डीएम ने गुण्डा घोषित करने की न्यायिक कार्रवाई शुरू करते हुए पक्ष रखने हेतु 2 बेटों को 25 नवम्बर को अपने कोर्ट मेें प्रस्तुत होने के निर्देश दिए है। जवान बेटों की मारपीट-गाली से व्यथित बुजुर्ग डीएम द्वार पंहुचे थे, जिस पर डीएम ने दोनो बेटों को 25 नवम्बर न्यायालय में तलब कर दिया है।

जिलाधिकारी के सम्मुख माता-पिता को प्रताड़ित करने, आसपास के लोगों तथा परिजनों से मारपीट करने शांति भंग करने तथा भरणपोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं जिन पर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित एक्शन लेते हुए व्यथितों के पक्ष निर्णय किए जिनसे बुजुर्गों को राहत मिल रही है। साथ कई ऐसे निर्णय हुए जिनमें घर टूटने से बच गए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल संस्थान की लापरवाही से महीनों से बह रहा है पानी

Thu Nov 13 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनजल संस्थान की लापरवाही से महीनों से बह रहा है पानी,सागर मलिक बंजारावाला और मोथरावाला रोड पर बह रहा है पानी मुख्यमंत्री पोर्टल पर ‘निस्तारित’ दिखाकर अधिकारियों ने दी गलत जानकारी देहरादून। मोथरावाला रोड स्थित पशुधन कार्यालय के निकट सड़क पर पिछले कई महीनों से लगातार पानी बह रहा […]

You May Like

advertisement