राष्ट्रीय लोकदल बरेली की जिला कार्यकारिणी घोषित

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मतलूब एडवोकेट ने बुधवार को एक कार्यक्रम में अपने जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी। कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रोहिलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह रहे। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि चौधरी रामबीर सिंह का कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुके देकर एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष रामपुर शाहिद हुसैन एवं प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक भी मौजूद थे। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर जिला अध्यक्ष बरेली मोहम्मद मतलूब एडवोकेट ने भी स्वागत किया। नई कार्यकारिणी में विशेष तौर से सभी जाति वर्ग का ध्यान रखा गया है। इस अवसर पर राजवीर उपाध्याय, गीता सिन्हा, राजीव सिंह, वीरेंद्र पाल गंगवार, कमलजीत सिंह, शहादत हुसैन, जितेंद्र मिश्रा, तौफीक मंसूरी, चांद बाबू, ओमपाल कश्यप एडवोकेट, संजीव कुमार शर्मा, शाकिर अली मंसूरी, पर्मेश्वरी लाल कश्यप, डॉ गुलफाम खान , नंदकिशोर मिश्रा , महेश पाल, मोहम्मद वाहिद, मुस्तफा खान, शबाना खान ,एडवोकेट गीता सिंहा, अफसर खान, इमरान खान, हसीन अंसारी, आसिफ अली, संजीव कुमार शर्मा सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लापता युवक का शव बरामद, धारदार हथियार से गला रेता, प्राइवेट पार्ट भी काटा

Thu Jan 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पीलीभीत जिले के मुजम्मिल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने उसका प्राइवेट पार्ट भी काट डाला। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बरकापुर गांव की झाड़ियों में उसकी लाश पड़ी देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव […]

You May Like

advertisement