सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण
रायबरेली : 04 फरवरी 2026,
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमोद कंठ द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार की लीगल ऐड क्लीनिक, वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष व पाकशाला का अवलोकन किया गया। लीगल एड क्लीनिक के कार्यो के सम्बन्ध में चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह से जानकारी ली गयी। सचिव द्वारा निरीक्षण दौरान ई-प्रिजन पोर्टल के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गयी। बन्दियों के टिकट भी चेक किये गये।
निरीक्षण दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमाशुँ रौतेला, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल योगेश चन्द्र व उपकारापाल अंकित गौतम, धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।




