जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 01 अक्टूबर को आयोजित

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सम्मान समारोह का आयोजन

महासमुंद, 29 सितंबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने 1 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम जिला मुख्यालय महासमुंद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन में आयोजित होगा। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों के लिए कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, जलेबी दौड़, गुब्बारा फोड़, गिल्ली-डंडा सहित विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही गीत गायन, समूह नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के पश्चात पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याण से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। विशेष रूप से माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी प्रदान कर वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। आवश्यकतानुसार वरिष्ठ नागरिकों को बैसाखी, छड़ी, श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी वृद्धजनों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने जिले के समस्त वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होनेे की अपील की है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा पीड़ितों की मद्द हेतु आगे आया उत्कल समाज बाढ़ पीड़ितों की मद्द के लिए कलेक्टर को सौंपा 21 हजार रुपये का चेक

Tue Sep 29 , 2026
जगदलपुर, 29 सितंबर 2026/  बस्तर संभाग में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के संकट को देखते हुए सामाजिक संगठन पीड़ित मानवता की सेवा में आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में उत्कल समाज बस्तर संभाग ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored