जिला स्तरीय युवा उत्सव 11-12 दिसंबर को, पंजीयन 10 दिसंबर तक

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर

जांजगीर चांपा 05 दिसम्बर 2025/ जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2025-26 का आयोजन 11 एवं 12 दिसंबर 2025 को जिला मुख्यालय जांजगीर के ऑडिटोरियम में प्रातः 8 बजे से किया जाएगा। उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा संगतकार की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। युवा उत्सव के अंतर्गत लोकनृत्य 10, पंथीनृत्य 10, सुआनृत्य 10, लोकगीत 10, कहानी लेखन 01, वाद-विवाद 02, नवाचार 02, राउत नाचा 10, करमानृत्य 10, पारंपारिक वेशभूषा 02, एकांकी नाटक 12, रॉक बैण्ड 10, चित्रकला 01 तथा कविता लेखन 01 प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। उत्सव में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। जिले के प्रतिभागी/दल पंजीयन फार्म, फोटोग्राफ एवं आयु प्रमाण दस्तावेज सहित कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, जांजगीर-चांपा (पुरानी सिंचाई कॉलोनी) में कार्यालयीन समय के दौरान आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8770967779 पर संपर्क किया जा सकता है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुनील सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से की मुलाकात

Fri Dec 5 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत सुनील सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से की मुलाकात रायबरेली 2027 के चुनाव से पहले सर गर्मियां तेज होती हुई नजर आ रही है क्योंकि जिन्हें 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ना है वह लगातार अपनी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष से लगातार मुलाकात […]

You May Like

advertisement