जिलाधिकारी ने सैटेलाइट बस स्टैण्ड स्थित अस्थाई आश्रय स्थल/रैन बसेरा का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सैटेलाइट बस स्टैण्ड स्थित अस्थाई आश्रय स्थल/रैन बसेरा का किया औचक निरीक्षण

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज सैटेलाइट बस स्टैण्ड के पास स्थापित अस्थाई आश्रय स्थल/रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अस्थाई आश्रय स्थल/रैन बसेरा में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शीत ऋतु में आश्रयहीन लोगों को खुले में ना सोना पड़े। इस हेतु आश्रय स्थलों/रैन बसेरों का इंतजाम किया गया है। अतः आश्रय स्थलों में ठंड से बचाव हेतु आवश्यक इंतजामों को किया जाये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अत्यधिक शीत के दृष्टिगत आश्रय स्थल में आने वाले व्यक्तियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि आश्रय स्थल/रैन बसेरे में रह रहे लोगों के लिये गर्म पानी, साफ-सफाई तथा अलाव आदि की व्यवस्था रखी जाये, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने आश्रय स्थल/रैन बसेरे में रजाई व गद्दों को भी देखा।
निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव, केन्द्र व्यवस्थापक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन /व्यक्ति चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Fri Jan 5 , 2024
थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन /व्यक्ति चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बहेडी के पर्यवेक्षण में […]

You May Like

advertisement