सूडान संकट: जिलाधिकारी धीरज सिंह गबर्याल की जनपद वासियों से अपील की जिला प्रशासन को विवरण उपल्ध कराया,

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों से अपील की है कि यदि उनके परिचित/परिजन सूडान में फंसे हुए हैं तो उनका विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। संवाददाता राजकुमार केसरवानी हल्द्वानी

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सूडान संकट के कारण सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सूडान में फंसे हुए भारतीय व्यक्तियों की ट्रैकिंग करने के लिए उनके विवरण संकलित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में सभी जनपद वासियों को सूचित किया जाता है कि उनके परिचित या परिजन यदि सूडान में फंसे हुए हैं तो उनके परिवार के समस्त सदस्यों के नाम पासपोर्ट नंबर और सूडान में संपर्क मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर तथा यदि व्यक्ति की लोकेशन या पूर्ण पता संभव हो तो वह जिलाधिकारी नैनीताल के दूरभाष नंबर 05942- 235343, इसके अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 9411188666, इसके अलावा ईमेल आईडी dm-nai-ua@nic.in पर भेज सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि सूडान में फंसे भारतीयों की सूचना संकलित कर उन्हें स्थानीय आयुक्त उत्तराखंड के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी, जिससे कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल देशवासी हेतु एंबेसी के माध्यम से आवश्यक सहायता सहयोग प्राप्त होगा। लिहाजा जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि, वह तत्काल सूडान में फंसे परिचित या परिजनों की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिवसीय भगवान परशुराम जयंती के समापन पर महंत जगन्नाथ पुरी ने दी पूर्णाहुति

Sun Apr 23 , 2023
तीन दिवसीय भगवान परशुराम जयंती के समापन पर महंत जगन्नाथ पुरी ने दी पूर्णाहुति। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 ऋषि मार्कंडेय एवं भगवान परशुराम अमरत्व को प्राप्त हैं : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल : रविवार को अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष […]

You May Like

advertisement