जिलाधिकारी ने तहसील फरीदपुर क्षेत्र में स्थित हरेली अलीपुर गौशाला का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने तहसील फरीदपुर क्षेत्र में स्थित हरेली अलीपुर गौशाला का किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज तहसील फरीदपुर क्षेत्र में स्थित हरेली अलीपुर गौशाला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में संरक्षित गोवंश की संख्या, चारे की उपलब्धता, चिकित्सीय सुविधा, पानी की आपूर्ति तथा साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में गोवंश के लिए पर्याप्त हरा एवं सूखा चारा उपलब्ध रखा जाए, पीने का पानी, ठंड के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं तथा बीमार अथवा कमजोर गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराया जाए।गोशाला में संरक्षित गोवंश के सापेक्ष शेड की कम पाए गए जिसके लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत भुता से विचार विमर्श किया एवं शीघ्र ही दो अतिरिक्त शेड एवं बाउण्डरी वाल बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।उन्होंने गौशाला प्रबंधन को निर्देशित किया कि गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त किया जाए और आवश्यक संसाधनों की कमी होने पर तत्काल अवगत कराया जाए।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी फरीदपुर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तृतीय उत्तराखंड स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष समारोह मनाया गया हर्षोल्लास के साथ

Mon Nov 10 , 2025
तृतीय उत्तराखंड स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष समारोह मनाया गया हर्षोल्लास के साथ दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पर्वतीय समाज (रजिस्टर्ड) बरेली द्वारा तृतीय उत्तराखंड स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष इसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक […]

You May Like

Breaking News

advertisement