जिलाधिकारी ने आज तहसील आंवला में स्थित लीलौर झील का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने आज तहसील आंवला में स्थित लीलौर झील का किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज तहसील आंवला में स्थित लीलौर झील का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि झील के किनारे पौधे लगाये जाये तथा झील में वाटर रीचार्ज सिस्टम लगाया जाये जिससे कि लगातार झील में पानी आता रहे तथा झील की साफ-सफाई समय-समय पर अवश्य करायी जाये। उन्हाेने निर्देश दिए कि झील को और अधिक सुन्दर तथा आकर्षक बनाया जाए। इसमें सौन्दर्यकरण का जो भी कार्य करा जाये उसकी गुणवत्ता उचित रखी जाए। सभी कार्यों हेतु इन्सटीमेट बनाकर तैयार किये जाये। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई जगहो पर झील का बांध कटा हुआ है जिस पर उपजिलाधिकारी को इस कार्य को कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गांव में जल जीवन मिशन का कार्य जिन जगहाे पर हुआ है वहां पर सड़कें टूटी हुई है जिस पर उपजिलाधिकारी आंवला को निर्देश दिये गए कि संबंधित के माध्यम से शीघ्र सड़क सही करायी जाये।ग्रमीणाें ने जिलाधिकारी के समक्ष निराश्रित गौवंशो की समस्या रखी जो आये दिन फसलों का नुकसान करती रहती है जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी आंवला को निर्देश दिये कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से वार्ता कर गौवंशो को गौशाला में आश्रय दिया जाए जिससे कि किसानों की फसल का नुकसान न हो।इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा गांव में वृक्षारोपण किया गया तथा ग्रामीणों से अपील की गयी कि इसे लगातार पानी देते रहे जिससे कि यह फल दे सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, उपजिलाधिकारी नहने राम सहित समस्त ग्रामीणवासी उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यापारी सुरक्षा फोरम के सम्मेलन में 70 नए व्यापारियों को जोड़ा, दिलाई शपथ

Mon Jun 9 , 2025
व्यापारी सुरक्षा फोरम के सम्मेलन में 70 नए व्यापारियों को जोड़ा, दिलाई शपथ दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में भव्य व्यापारी सम्मेलन हुआ बरेली मंडल, अमरोहा, गाजियाबाद, लखीमपुर खीरी आदि शहरों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

You May Like

advertisement