परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में किसी भी तरह का हथियार व मोबाइल फोन पर होगा प्रतिबंध : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए लगाई बीएनएसएस की धारा 163, सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक जारी रहेंगे आदेश।

कुरुक्षेत्र 13 फरवरी : जिलाधीश एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सीबीएसई की 10वीं व 12 वीं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लगाने के आदेश जारी किए गए है। इन आदेशों के तहत परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति को हथियार और मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
जिलाधीश नेहा सिंह ने जारी आदेशों में कहा कि सीबीएसई की 10वीं व 12 वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लगाने के आदेश जारी कर दिए गए है। यह आदेश 15 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल 2025 तक सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक लागू रहेेंगे। इन आदेशों के दौरान परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति को हथियार, मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही स्कूलों के पास फोटोस्टेट की मशीन भी दुकानदार बंद करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली द्वारा 10वीं व 12 वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल 2025 तक किया जा रहा है। इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए आदेश जारी किए गए है। इन आदेशों की पुलिस प्रशासन व सम्बन्धित एसडीएम पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे। अगर कोई व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिर्फ लूटते हैं फर्जी ट्रैवल एजेंट, एजेंसी और वेबसाइट : डा. सत्यवान सौरभ

Thu Feb 13 , 2025
सिर्फ लूटते हैं फर्जी ट्रैवल एजेंट, एजेंसी और वेबसाइट : डा. सत्यवान सौरभ। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हिसार,13 फरवरी : भारत में, हाल ही में धोखाधड़ी करने वाली ट्रैवल एजेंसियों में उछाल आया है जो अयोग्य व्यक्तियों को विदेश भेजने का वादा करती हैं। भले ही बड़ी संख्या में लोगों […]

You May Like

Breaking News

advertisement