पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित आवासीय भवनों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित आवासीय भवनों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

रायबरेली:- 26 जून 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा आज रायबरेली विकास प्राधिकरण (RDA) के माध्यम से बरखापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित बहुमंजिला आवासीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर व बिल्डिंग का अवलोकन करते हुवे निर्माण गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने भवनों के बाहरी एवं आंतरिक हिस्सों का निरीक्षण करते हुए पाया कि कुछ कार्य अभी भी अवशेष हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाहरी एवं आंतरिक जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संपन्न हों।
उन्होंने परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराकर योजना के उद्देश्यों को सफल बनाया जाए। साथ ही, उन्होंने आवासीय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को भी सुनिश्चित करने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव, रायबरेली विकास प्राधिकरण/अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम (शहरी) एवं नगर पालिका के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

27 लीटर अवैध कच्ची शराब व 15 किलो लहन बरामद कर नष्ट, 3 अभियोजन पंजीकृत

Thu Jun 25 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत 27 लीटर अवैध कच्ची शराब व 15 किलो लहन बरामद कर नष्ट, 3 अभियोजन पंजीकृत रायबरेलीः- 24 जून 2026जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक […]

You May Like

advertisement