जिलाधिकारी ने 10 से 12 बजे के दौरान जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज प्रत्येक दिवस की भांति कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की समस्याओं को बारी बारी सुना और प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु मार्क किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को समस्त सम्बंधित अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं को सुनकर शत प्रतिशत उनका निराकरण किया जाये।
जनसुनवाई के दौरान शिकायत कर्ता के साथ आये बच्चे को जिलाधिकारी ने दुलार किया और उसे चॉकलेट दी।
जनसुनवाई के दौरान कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो भी शिकायतें आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं और शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट होना चाहिए।  

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा लोधी सभा द्वारा कालीबाड़ी में होगा होली राम बारात का भव्य स्वागत मशीनों से उड़ाया जाएगा हाथरस का गुलाल होगी मशीनों से पुष्प वर्षा

Thu Feb 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : युवा लोधी सभा के अध्यक्ष गौरव राजपूत के नेतृत्व में 166 वर्ष पुरानी परंपरा मे होली राम बारात भव्य स्वागत हेतु बैठक की गई तैयारी पूरी कर सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी दी गई जिसमें अध्यक्ष गौरव राजपूत ने बताया की हाथरस से विशेष […]

You May Like

Breaking News

advertisement