भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रशिक्षण वर्ग हुआ सम्पन्न

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रशिक्षण वर्ग हुआ सम्पन्न।

आजमगढ़। जिले के मिशन हास्पिटल सभागार में आयोजित भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र का उद्घाटन मुख्य वक्त्ता राजेश राजभर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो द्वारा किया गया। इनकी अध्यक्षता में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह रिंकू ने किया। दितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सदर जिलाअध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता सूर्य प्रकाश एसपी ने किया। तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता आनंद दुबे प्रदेश प्रवक्ता इनकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पुनीत यादव ने किया। चौथे सत्र के मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल राय ने किया। प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्य वक्ता अनिल राजभर ने बताया कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही महात्वाकांक्षी योजनाओं की युवाओं को प्रशिक्षण देते हुए युवाओं को मजबूती से काम करने का संदेश दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जिले की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि आजमगढ़ के बदलाव ने पूरे देश को संदेश देने का काम किया है। जिले की सम्मानित जनता ने जातियों और वर्ग और समाज के बंधन को तोड़कर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ताकत देने का काम किया है। चुनाव के समय भी हम सब लोग संवाद के क्रम में संकल्प लिया था और वादा भी किया था कि जिले की स्वास्थ्य और सड़क की समस्या का समाधान कराया जाएगा। लोकसभा उपचुनाव के बाद बारिश आ गई जो अभी तक चल रही है। मंत्री अनिल राजभर का कहना है कि आजमगढ़ को एक विशेष पैकेज दिया जाएगा और इसका निर्धारण किया जाएगा। जिससे जिले की सभी समस्याओं का समाधान कराया जा सके। यहां के विकास के लिए अलग से बजट का भी निर्धारण कराया जाएगा। तो वही भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय ने प्रशिक्षण सत्र में आये सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष संदीप सिंह रिंकू, शोध प्रमुख ऋत्विक जयसवाल, महामंत्री सुशील जायसवाल, जिला मंत्री गौतम राय, जिला मंत्री अमन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राय, वेदांगी राय, रवि यादव, राकेश सिंह इत्यादि रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में सरकार का बड़ा फैसला

Thu Oct 13 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में सरकार का बड़ा फैसला अब योजना का लाभ पाना हुआ आसान • इस समय 21064 बालिकाओं को मिल रहा है योजना का लाभ। आजमगढ़। बालिकाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसी क्रम में महिला एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement