संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने एसआईआर के कार्यां का किया अवलोकन

 शत प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचने मुनादी करने के निर्देश

डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाएं

महासमुंद 20 नवम्बर 2025/ रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने आज महासमुंद जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न केन्द्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री कांवरे ने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को शामिल करना तथा अपात्र मतदाता को हटाना हैं। सभी बूथ लेवल ऑफिसर सत्यापन कार्य को अत्यंत गंभीरता और निर्देशों के अनुरूप पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में गलत प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं की जाएगी। किसी बिंदु पर संदेह होने पर वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी एवं मार्गदर्शन ले लेवें। उन्होंने कहा कि 4 दिसम्बर तक सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से सुबह-शाम मुनादी करने के निर्देश दिए हैं ताकि शत प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कार्य समय पूर्व पूर्ण हो सके। सभी बीएलओ को निर्देशानुसार सजगता से पात्र मतदाताओं का गणना पत्रक भरकर संग्रहित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि संकलन किए गए फॉर्म का डिजिटाइजेशन के कार्य में भी तेजी लाएं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू एवं तहसीलदार श्री जुगल किशोर पटेल मौजूद थे।
इस दौरान संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने जिले के मतदाताओं से अपील किया है कि अंतिम तिथि चार दिसंबर के पहले ही अपना गणना फार्म ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से भरकर जल्द से जल्द बीएलओ के पास जमा करें।

 उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिले में चार नवंबर से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर प्रारंभ हुआ है। इस अभियान के तहत जिले के चार विधानसभा महासमुंद, खल्लारी, बसना और सरायपाली क्षेत्र में  8 लाख 86 हजार 422 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से करीब 99 प्रतिशत लोगों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक लगभग 27 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण भी किया जा चुका है। जिले में तैनात 1083 बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्र वितरण कर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। ज़िला और तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, जहाँ प्रपत्र भरने में आवश्यक सहायता भी प्रदान कर रहे हैं। 

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धान खरीदी सुगमता से जारी, आज 127 केन्द्रों में होगी धान की खरीदी

Thu Nov 20 , 2025
किसान ईश्वर निषाद ने इत्मीनान से धान बेचा महासमुंद 20 नवम्बर 2025/ राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। खरीदी शुरू हुए अभी मात्र पांच दिन हुए हैं, लेकिन राज्य भर के उपार्जन केंद्रों में धान की आवक जोर पकड़ने लगी […]

You May Like

Breaking News

advertisement